पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरुद्वारा से राहत सामग्री रवाना

बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरुद्वारा से राहत सामग्री रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपालमोचनस्थित पहली एवं दसवीं पातशाही गुरुद्वारा की ओर से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री भेजी गई। फल, अनाज, कपड़े अन्य राहत सामग्री के वाहनों को एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर ने झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इससे पूर्व एसजीपीसी सदस्य ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा के कारण जान-माल की भारी हानि हुई है। उस नुकसान को तो कोई पूरा नहीं कर सकता। लेकिन मानवता के तौर पर हम उनकी जो सहायता कर सकते हैं वह अवश्य करनी चाहिए।

एसजीपीसी की ओर से कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लिए हवाई टिकट, राहत सामग्री, कपड़े अन्य सामान भेजा जा रहा है। हर गुरुद्वारा एसजीपीसी श्री अमृतसर की ओर से भी हर संभव सहायता भेजी जा रही है। उन्होंने हर व्यक्ति को स्वेच्छा से उनकी मदद का आह्वान किया। मौके पर गुरुद्वारा मैनेजर परमजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, परमिंद्र सिंह, जसबीर सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह अमरीक सिंह उपस्थित रहे।

बिलासपुर| जम्मू कश्‍मीर के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को रवाना करते एसजीपीसी सदस्य।