पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बैलों को छोड़ कर भागे पशु तस्कर

दो बैलों को छोड़ कर भागे पशु तस्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर|घाड़ क्षेत्रके गांव शेरगढ़ के समीप पुलिस ने दो बैलों को मुक्त कराया। पशु तस्कर बैलों को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। गोरक्षा समिति के सदस्य विपिन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पशुओं को यूपी में ले जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव रणजीतपुर के समीप नाका बंदी कर पशु तस्करों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो व्यक्ति खेत के समीप से एक बैल बछड़े को पीटते हुए ला रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने को कहा तो वे बैलों को छोड़ भाग निकले। पुलिस ने पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया। विपिन कुमार ने उनमें से एक को पहचान लिया है। उसने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति के खिलाफ पहले भी पुलिस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।