पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महमूदपुर में फिर लगाया जाम, आठ पर केस

महमूदपुर में फिर लगाया जाम, आठ पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | महमूदपुरगांव की दो नाबालिग लड़कियों के साथ मारपीट कर अगुवा करने के मामले में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह फिर से स्टेट हाइवे पर जाम लगाया। करीब एक घंटे तक नारायणगढ़-जगाधरी मार्ग पर यातायात बाधित रहा। डीएसपी राजेेश शर्मा ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मारपीट अगुवा करने के आरोप में आठ लोगों को नामजद किया है। फिलहाल दो आरोपी ही पुलिस की पकड़ में आए हैं। महमूदपुर गांव की दो सगी बहनेें बिलासपुर राजकीय सीसे स्कूल से पेपर देकर लौट रही थी। इस दौरान उनके ही गांव के युवक गुरदीप ने उन्हें शिव चौक पर रोक कर मारपीट की और उन्हें अगुवा कर लिया। गुस्साए लोगों ने देर रात एसएच जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मामलेमें दो युवक गिरफ्तार : पुलिसने लड़कियों के साथ छेड़छाड मारपीट करने के आरोप में आठ लोगों को नामजद किया है। दो युवकों गुरदीप निवासी महमूदपुर लक्की फेरूवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जंगशेर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां सुरेंद्र कौर के बयान पर गुरदीप, लक्की, सुरेंद्र, राजीव, जयचंद, राजू, पन्नी लाल जग्गा के खिलाफ धारा 323, 354डी, 364, 511, 34 3/4 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेडिकल के दौरान हुआ विवाद

मंगलवारदेर रात पुलिस दोनों बहनों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल बिलासपुर लेकर आई। वहां ग्रामीणों पुलिस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मारने के लिए बेल्ट दिखाई और केस दर्ज करने की धमकी दी। गांववासी दिनेश कुमार, नंबरदार धर्म सिंह, बलबीर सिंह, मंगत राम, देवेंद्र कुमार, गुरनाम सिंह, सुदेश कुमार, जंगशेर सिंह, अमरनाथ, शादी राम, सतबीर सिंह, सुरेश शमशेर सिंह का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता पर पहले भी दो बार हमला किया। बाइक की टक्कर मार कर लड़की की बाजू तोड़ दी गई थी। जिसका निपटान गांववालों के बीच कर दिया गया था। लोगों का कहना है कि उक्त परिवार के युवाओं ने गांव के माहौल को खराब कर रखा है।