- Hindi News
- अनुशासन से लक्ष्य प्राप्ति में होती है आसानी : बिंद्रा
अनुशासन से लक्ष्य प्राप्ति में होती है आसानी : बिंद्रा
बिलासपुर|गणपति ग्रुपऑफ इंस्टीट्यूशन में परिचय समारोह एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेडक्रास सेक्रेटरी श्याम सुंदर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को अनुशासन समय की कीमत पहचानने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थान के छात्रों ने गणेश वंदना पेश की। मुख्यातिथि ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। आजादी के कारण ही एक राज्य के लोग दूसरे राज्य तक जा सकते हैं। मौके पर आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने अलग अलग राज्यों की छटा बिखेरी। नेपाल, बिहार, पंजाब हरियाणा के बाल कलाकारों ने अपना लोहा मनवाया। हरी पूजा ने हरियाणवीं गीत कोठे चंए ललकारूं पर डांस पेश किया। अभिषेक ने सोलो डांस कर सबका मन मोह लिया। वहीं हिमाचल की संस्कृति की झलक ने सबको तालियां बजाने पर विवश कर दिया। बीबीए के स्टूडेंट्स ने नशामुक्ति पर एक लघुनाटिका पेश कर युवाओं को नशे से बचने के लिए प्रेरित किया।