पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध प्रतियोगिता में सेजल अव्वल

निबंध प्रतियोगिता में सेजल अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| न्यूहैप्पी पब्लिक स्कूल में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। निबंध प्रतियोगिता में सेजल ने प्रथम स्थान पाया। वहीं कविता गायन में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने पुरस्कार दिए। प्रिंसिपल मोनिका ने कहा कि हिंदी अपने प्रयोग के कारण विश्व में एक अलग स्थान रखती है। वैज्ञानिकों ने यह मान लिया है कि कंप्यूटर साफ्टवेयर के लिए हिंदी सर्वश्रेष्ठ भाषा है। वर्तमान युग में अंग्रेजी हमारी जरूरत बनती जा रही है लेकिन राष्ट्र भाषा मातृभाषा होने के कारण हिंदी का अपना अलग महत्व है। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें हिंदी बोलने में गर्व करना चाहिए। अपनी भाषा में काम करना आसान होता है।