- Hindi News
- गन्ने के खेत में नाबालिग से दुष्कर्म, केस दर्ज
गन्ने के खेत में नाबालिग से दुष्कर्म, केस दर्ज
बिलासपुर | गांवभवानीपुर में 17 वर्षीय लड़की के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म कर दिया। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने पीड़ित को जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह घर के नजदीक गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी। उसके पड़ोस में रहने वाले चाचा राजबीर उसे गन्ने के खेत में दबोच लिया। विरोध करने पर मारपीट की। जिससे पीडि़ता घबरा गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन पीड़ित ने हिम्मत कर इस बारे में परिजनों को बताया। उसके बाद पुलिस ने बयान पर 376,506 आईपीसी 4 पोस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पे शकर जेल भेज दिया गया।