पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने दिनदहाड़े अध्यापिका के घर से हजारों का सामान चुराया

चोरों ने दिनदहाड़े अध्यापिका के घर से हजारों का सामान चुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुरजगाधरीमार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पीछे बर्फ फैक्टरी के समीप चोरों ने महिला टीचर के सूने घर को निशाना बनाया। चोर वहां से 10 तोले चांदी 20 हजार रुपए नकदी ले गए। घटना से कस्बे में पुलिस के प्रति रोष है।

टीचर चंचल ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह स्कूल चली गई और उनके बच्चें स्कूल चले गए। करीब साढ़े 11के उसका पति विरेंद्र किसी काम से बाजार गया। करीब दो घंटे के बाद जैसे ही उसका पति घर पर आया और उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए है। उसने घर के अंदर देखा तो अलमारी के ताले टूटे दीवान बैड भी खंगाला पड़ा है और सारा सामान कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर मौके पर सीन आफ क्राइम की टीम को भी बुलाया।

मकान मालिक विरेन्द्र ने बताया कि चोर उसके घर से एक सोने की चैन 10 तोले चांदी 20 हजार रुपए नकदी कुछ घरेलू सामान चुरा ले गए है। शिकायत पर ने पुलिस घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।