पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलस्टूडेंटके साथ छेड़छाड़ के आरोपी टीचर को पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीचर पर छात्र के साथ छेड़छाड़ अश्लील हरकतें करने के आरोप हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर थाना खिजराबाद में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच डीएसपी बिलासपुर करेंगे।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी रिचा ने पीड़ित बालक के बयान लिए गए हैं। छात्र ने बीते 6 दिसंबर को स्कूल परिसर में घटी घटना की बंद कमरे में पूरी जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर टीचर राकेश कुमार के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट लगाया गया है। डीईओ आन्नद चौधरी ने छात्र के बयान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह घटना के सा क्षय जुटाने में लगे हैं। थाना खिजराबाद के एसएचओ जंगशेर ने बताया कि शिक्षक को पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच डीएसपी बिलासपुर द्वारा की जा रही है। ध्यान रहे कि दो दिन पहले छात्र के परिजनों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई की थी। उस समय शिक्षक ने माफी मांग ली थी। जिसके बाद परिजन शांत हो गए थे।