- Hindi News
- मैनेजमेंट बोली, स्टूडेंट ने पलायन नहीं किया, परीक्षा की तैयारी के लिए गए घर
मैनेजमेंट बोली, स्टूडेंट ने पलायन नहीं किया, परीक्षा की तैयारी के लिए गए घर
झगड़ेकेबाद बिहार में घर को लौटे छात्रों के मामले में गणपति शिक्षण संस्थान बिलासपुर की मैनेजमेंट ने अपना तर्क दिया है।
मैनेजमेंट का कहना है कि छात्र कॉलेज छोड़ कर नहीं गए बल्कि परीक्षा खत्म होने के बाद वापस गए हैं। कुछ छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए घर गए हैं। वहीं शुक्रवार को एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया डीएसपी नरेश अहलावत ने गणपति शिक्षण संस्थान का दौरा किया।
प्री-प्रायोरिटीअवकाश पर घर गए: बिंद्रा : गणपतिशिक्षण संस्थाओं के चेयरमैन मनीष बिंद्रा का कहना है कि संस्थान से किसी भी छात्र द्वारा पलायन नहीं किया गया है। डिप्लोमा के छात्रों की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। इसलिए सभी छात्र अवकाश होने के कारण अपने घर जा रहे हैं। जिन छात्रों की परीक्षा 22 दिसंबर से शुरू होनी है वे अपनी प्री-प्रायोरिटी अवकाश पर घर गए हैं ताकि वे अपनी तैयारी कर सकें।
एसडीएमने किया संस्थान का दौरा : वहींजिला प्रशासन भी इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। अधिकारी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहते। यही वजह है कि दूसरे दिन भी एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया डीएसपी नरेश अहलावत ने शिक्षण संस्थान का दौरा कर स्टूडेंट्स से बातचीत की। एसडीएम ने स्टूडेंट्स से मैनेजमेंट के सामने की बजाय अकेले में बात की ताकि वे किसी दबाव में बात कर सके।
पीजीको भी सुविधा देगा संस्थान: गौड़ : गणपतिप्रबंधन समिति के जनरल सेक्रेटरी सुभाष गौड़ का कहना है कि जिन छात्रों ने इस लड़ाई झगड़े को अंजाम दिया, उन सभी को कॉलेज समिति ने निष्कासित कर दिया है। जो छात्र हॉस्टल के बाहर पीजी लेकर रह रहे हैं, उन सबके रहने-खाने की नि:शुल्क व्यवस्था संस्थान करेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में स्टूडेंट की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। उधर, एसएचओ बिलासपुर राम दत्त का कहना है कि पुलिस हमलावर स्टूडेंट की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही हमलावर पुलिस की पकड़ में होंगे।