पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन हजार मीटर रेस में शबनम ने मारी बाजी

तीन हजार मीटर रेस में शबनम ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिश में हुए खेल, तेजली स्टेडियम में बॉक्सिंग बास्केट बॉल में भिड़ते खिलाड़ी।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

तेजलीखेलपरिसर में शनिवार को लड़कियों की जिला स्तरीय रागका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से 650 लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसओ परमिंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की संख्या बताती है कि समाज की मानसिकता बदल रही है। हमारा समाज की अब लड़कियों के प्रति अपनी मानसिकता बदल चुकी है। लड़कियां किसी भी फील्ड में लड़कों से पीछे नहीं है। प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों में कमाल की प्रतिभा देखने को मिली है।

उनका कहना है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी विजेता रहे हैं उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। जोकि 15 दिसंबर को होगी। मौके पर नरेश कुमार, प्रशिक्षक धमेंद्र मेहता, शशि राणा, राजेंद्र पाल गुप्ता, सुशील कुमार, महाबीर सिंह, शीशपाल और वतन सिंह मौजूद रहे।

येरहा परिणाम : लॉन्गजंप में अंजली प्रथम, शॉटपुट में मीनू देवी प्रथम, डिस्क थ्रो में बबीता, हाई जंप में पूजा प्रथम, 100 मीटर रेस में कुलदीप कौर, 400 मीटर में अंजली, 800 मीटर में ज्योति, 1500 में पल्लवी, 3000 मीटर में शबनम प्रथम रही। वहीं कबड्डी में गांव देवधर पहले, लाहड़पुर दूसरे और गुंदियाना की टीम तीसरे नंबर पर रही। बास्केटबाल में गांव महंलावाली प्रथम, नसहरा द्वितीय और छछरौली तृतीय स्थान पर रहा। वालीबाल में मुस्तफाबाद पहले, बिलासपुर दूसरे और जगाधरी तीसरे स्थान पर रहा। फुटबाल में बरहमपुरा की टीम प्रथम, देवधर द्वितीय और चोराही गांव की टीम तृतीय रही। हॉकी में गांव तेजली पहले, गधौली दूसरे और छछरौली तीसरे नंबर पर रहा।