- Hindi News
- इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी, केस दर्ज
इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी, केस दर्ज
यमुनानगर | गांवसंधाए में बीती रात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए के उपकरण चोरी कर लिए। वहीं एक अन्य स्थान से जनस्वास्थ्य विभाग के हजारों रुपए के पाइप चोरी हो गई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए। संधाए निवासी हरमीत ने बिलासपुर पुलिस को बताया कि उसने गांव में इलेक्ट्रॉनिक के सामान की दुकान की हुई है। रात को दुकान बंद कर घर चला गया सुबह आया तो देखा ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। उसने सामान की जांच की तो वहां से करीब 30 हजार रुपए के उपकरण गायब थे। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग सर्कल फर्कपुर के एसडीओ पंकज गर्ग ने पुलिस को बताया कि किसी ने गांव ससौली के नजदीक से विभाग की पाइप लाइन में से करीब 80 फुट पाइप चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।