- Hindi News
- जगराते से अम्बाला लौट रही फैमिली की कार को ट्रक ने कुचला, दो की मौत
जगराते से अम्बाला लौट रही फैमिली की कार को ट्रक ने कुचला, दो की मौत
कार को तोड़ तोड़कर घायलों को बाहर निकालना पड़ा
भास्करन्यूज | यमुनानगर
गांवकुरालीके पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जिला अम्बाला के बलदेव नगर निवासी परिवार की कार को चपेट में ले लिया। हादसे में कार चला रहे 23 वर्षीय युवक एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
बलदेव नगर निवासी प्रवीण कौर की बहन दर्शना के घर यमुनानगर के गांव खारवन में पौत्र पौती की दीर्घ आयु परिवार की सुख समृद्धि के लिए माता का जागरण था। कौर अपने दो बेटों नवीन गुलाटी, संजीव, बेटी विजय, पुत्रवधु हेमा, संजीव का तीन वर्षीय बेटा अनमोल विजय की तीन वर्षीय बेटी मन्नत उर्फ नोनी के साथ कार से गांव खारवन आए हुए थे। जागरण के बाद परिवार अम्बाला लौटने लगा। कार की ड्राइविंग नवीन गुलाटी कर रहा था। गांव कुराली के निकट तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। स्पीड अधिक होने के कारण ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर राहगीर पहुंचे।
ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया था। जिस कारण सभी घायल कार में अंदर बुरी तरह से फंस गए। राहगीर स्थानीय लोगों ने कार तोड़-तोड़कर उनको किसी से बाहर निकाला। नवीन उसकी मां प्रवीण कौर को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। वहां पर डॉक्टर्स ने नवीन गुलाटी को मृत घोषित कर दिया। कुछ समय बाद विजय की बेटी मन्नत की भी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता जगबीर सिंह का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। ट्रक से मिले दस्तावेजों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
बोलती रही दोपहर का खाना खाकर जाना नहीं सुनी
घटनाकी सूचना पर प्रवीण कौर की बहन दर्शना अन्य लोग अस्पताल में पहुंचे। रोते हुए दर्शना कह रही थी कि बहन का परिवार चाय पीकर घर से निकल गया। वह दोपहर का खाना खाने के लिए कह रही थी। मगर अनहोनी ने उनकी बात हो सुनने नहीं दिया, यदि परिवार खाना खाकर जाता तो शायद यह हादसा होने से बच जाता।
मन्नत उर्फ नोनी
नवीन गुलाटी
यमुनानगर | ट्रामा सेंटर में दाखिल घायल महिला।