- Hindi News
- एसपी ने अपनी पोस्टिंग के 23 दिन बाद किए 46 तबादले
एसपी ने अपनी पोस्टिंग के 23 दिन बाद किए 46 तबादले
वीरेंद्र सिंह को रादौर से हटाकर पीएल यमुनानगर में लगाया
भास्करन्यूज | यमुनानगर
एसपीवेदप्रकाशगोदारा ने थाना चौकी प्रभारियों सहित 46 पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। तबादला होने वाले सभी कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी संभाल ली है। ध्यान रहेे एसपी वेद प्रकाश ने 22 नवंबर को पदभार संभाला था। उसके बाद अब पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए है। इस पर एसपी का कहना है कि जिले के लोगों को बेहतर कानून व्यवस्था देने के लिए तबादले किए गए है।
नरेंद्र सिंह को फर्कपुर थाना प्रभारी से हटाकर जठलाना थाना प्रभारी, निर्मल सिंह को जठलाना थाना प्रभारी से हटाकर फर्कपुर थाना प्रभारी, दयाल चंद को साढौरा थाना प्रभारी से हटाकर इकोनोमिक सेल प्रभारी, पुलिस लाइन (पीएल) से तजेंद्र सिंह को साढौरा थाना प्रभारी, हरविंद्र सिंह को छप्पर से हटाकर बिलासपुर थाना, रामदत्त को बिलासपुर से हटाकर पीएल यमुनानगर में तैनात किया है। इकोनोमिक सेल से दीपक कुमार को हटाकर जिला पुलिस आफिस में लगाया है। वीरेंद्र सिंह को रादौर से हटाकर पीएल यमुनानगर में, हमीदा चौकी प्रभारी बरखा राम को रादौर थाना प्रभारी, सीआई स्टाफ से सचिन कुमार को सदर यमुनानगर थाना, जयपाल कुमार को बुड़िया थाना से हटाकर डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी, वासुदेव को ट्रैफिक थाना जगाधरी से हटाकर स्क्वायड गार्ड, निर्मल सिंह को ट्रैफिक थाने से हटाकर सीआईए स्टाफ पुलिस ने लाइन से अजीत सिंह को ट्रैफिक थाना प्रभारी। रादौर थाने से रणधीर को ट्रैफिक थाने में सिटी थाने जगाधरी से कुलदीप वालिया को सदर जगाधरी थाना प्रभारी। सदर जगाधरी थाना प्रभारी शीलावंती सैनी को जिला पुलिस कार्यालय वूमेन सेल। खिजराबाद थाने से एएसआई राजेंद्र कुमार को छछरौली थाने में।
पुलिस लाइन से प्रमोद कुमार को हमीदा चौकी प्रभारी, छछरौली थाने से पृथ्वी सिंह को गांधी नगर चौकी प्रभारी, स्क्वायड गार्ड जसबीर सिंह को रणजीत चौकी प्रभारी, तिगरा चौकी से एएसआई यशपाल को खिजराबाद थाने में, सिटी थाने से ऋषिपाल को कलानौर चौकी प्रभारी, एएसआई बलराज को तिगरा प्रभारी , एएसआई रामफल को बुड़िया गेट चौकी प्रभारी सहित 46 पुलिस कर्मचारियों को बदला है।