पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 सुरक्षा गार्डों की निगरानी में रहेंगे गणपति संस्थान के स्टूडेंट

13 सुरक्षा गार्डों की निगरानी में रहेंगे गणपति संस्थान के स्टूडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वहींकॉलेज मैनेजमेंट पुलिस ने स्टूडेंट की भी कमेटियां बनाई है। ये कमेटी अपने स्तर पर स्टूडेंट की गतिविधियों किसी प्रकार की होने वाली गड़बड़ी पर नजर रखेगी। जो समय रहते कॉलेज सुरक्षाकर्मियों को जानकारी देगी।

पूरीतरह सुरक्षित हैं: बिंद्रा

संस्थानके चेयरमेन मनीष बिंद्रा का कहना है कि संस्थान में पढ़ने वाले एक भी स्टूडेंट को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी पूरी तरह से सुरक्षित है। कॉलेज मैनेजमेंट के अलावा प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट पर नजर रखने के लिए अध्यापकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। हॉस्टल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

गणपतिशिक्षणसंस्थान बिलासपुर के स्टूडेंट 13 सुरक्षा गार्ड की निगरानी में रहेंगे। 13 गार्ड के अलावा पुलिस की टीम भी परीक्षा तक कॉलेज में लगाई गई है। स्टूडेंट की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं प्रशासन की फटकार के बाद कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है।

हालांकि गणपति संस्थान में बिहार यूपी के स्टूडेंट के बीच हुए झगड़े को चार दिन बीत गए हैं। इसके बावजूद प्रशासन पूरी घटना पर नजर गड़ाए हुए हैं। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कॉलेज में जाकर निरीक्षण किया। अधिकारी नहीं चाहते की छोटी सी गलती बाद में भारी पड़ जाए। इसलिए अपनी निगरानी में सुरक्षा के प्रबंध करवाए जा रहे हैं। वहीं डीएसपी नरेश अहलावत ने स्थिति को देखते हुए कॉलेज में डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को स्थायी रूप से तैनात कर दिया है। ये पुलिसकर्मी टुकडिय़ों में कॉलेज का भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे। जो भी स्टूडेंट संदिग्ध लगेगा उसे रोक कर पूछताछ की जाएगी और तलाशी लेने तक के आर्डर हैं।

पल-पलकी जानकारी ले रहे हैं: डीएसपी : डीएसपीनरेश अहलावत का कहना है कि पुलिस पल-पल की नजर कॉलेज पर रखे हुए है।

स्टूडेंट पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर किसी को दिक्कत है तो वह अपनी बात मैनेजमेंट पुलिस के सामने रख सकता है।