पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 हजार केवी केबल में फाल्ट, दूसरे दिन बिजली बहाल

11 हजार केवी केबल में फाल्ट, दूसरे दिन बिजली बहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम बिलासपुर के एसडीओ विशाल सैनी का कहना है कि 11 हजार केवी की केबल पंचर हो गई थी। इसे यमुनानगर से आए कर्मचारी ने ठीक किया था। लेकिन फिर से खराब हो गई। रविवार शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

बिलासपुरमेंचौराही रोड के साथ लगती कॉलोनियों में 11 हजार केवी की केबल पंचर होने से लोगों को दो दिन तक बिजली पानी दोनों से वंचित रहना पड़ा। रविवार को यमुनानगर से पहुंचे इंजीनियर ने केबल पंचर को ठीक किया तब जाकर दूसरे दिन लोगों के घर में रोशनी हुई और पीने के लिए पानी मिल सका। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में बिजली निगम के अधिकारी फोन भी नहीं उठाते। बिलासपुर के अंबेडकर नगर निवासी जनकराज, राजकुमार, बोबी, अशोक कुमार, रघुबीर, शिवचरण, राजबीर, जगमाल का कहना है कि शनिवार सुबह चार बजे चौराही रोड के साथ लगती कॉलोनियों में बिजली चली गई थी। देर शाम तक भी बिजली नहीं आई। जबकि मार्केट समेत पूरे कस्बा में बिजली सप्लाई ठीक से चल रही थी। रात को आधे घंटे के लिए बिजली आई और फिर से चली गई। रातभर लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। दूसरा मौसम खराब है। बरसात हो रही है। जिससे लोगों की हालत ओर खराब हो गई। अंधेरा होने के चलते कहीं जा भी नहीं सकते क्योंकि गलियों में कीचड़ फैला हुआ है। इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ जेई को भी फोन किया गया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

लोगोंको पीने का पानी भी नहीं मिला : अंबेडकरनगर निवासी रामपाल, पवन, राजेश कुमार, रोशन लाल, गुलशन का कहना है कि जिस एरिया में कल से बिजली नहीं थी उसी से ही पब्लिक हेल्थ के नलकूप पर बिजली सप्लाई होती है। लेकिन बिजली नहीं होने से दो दिन से उन्हें पानी नहीं मिला। बिजली और पानी दोनों नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या खराब हो गई। पब्लिक हेल्थ के आपरेटर सुदेश कुमार ने बताया कि दो दिन से बिजली नहीं होने से नलकूप बंद है। जिसके चलते लोगों को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।