- Hindi News
- मजबूत गणतंत्र के लिए जरूर मतदान करें : एसडीएम
मजबूत गणतंत्र के लिए जरूर मतदान करें : एसडीएम
अपनेविवेकसे मतदान करें। बिना किसी प्रलोभन, दबाव, जाति लालच से उपर उठकर मतदान करने से ही मजबूत गणतंत्र की स्थापना हो सकती है। हर युवा मतदान करे और दूसरों को भी मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करे। महिलाएं मतदान के दिन घरों में बैठें। उक्त विचार रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया ने विलेज अवेयरनेस ग्रुप मीटिंग के दौरान व्यक्त किए। लोगों को मतदान करने प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
एसडीएम ने कहा कि मत ब्रह्म अस्त्र की तरह है। जो अपनी रक्षा के लिए यूज किया जाना चाहिए। इसलिए पांच साल तक सही सरकार का आनंद लेने के लिए सोच समझ कर इस ब्रह्म अस्त्र का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वोट जनता की शक्ति है। जिसका प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में महिलाओं को पुरुषों से अधिक मतदान करना है। इसलिए मतदान के दिन कोई भी महिला घर में बैठे।
शराबपैसा बांटने की जानकारी दें : डीएसपीअजय राणा ने कहा कि चुनाव के दिनों में कुछ प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए पैसा शराब का इस्तेमाल करते है। इसलिए किसी भी गांव या कालोनी में यदि कोई प्रत्याशी इस तरह की कोशिश करता है तो उसकी जानकारी पुलिस जिला प्रशासन को दें। तुरंत कार्रवाई की जाएगी और शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।
डीडीपीओ गगनदीप ने कहा कि यदि कोई भी प्रत्याशी पसंद हो तो नोटा का बटन दबाने जरूर मतदान केंद्र तक पहुंचे। मौके पर बिलासपुर बीडीपीओ सुरिंद्र सिवाच, जोगेश कुमार साढौरा, रेडक्रास सचिव शाम सुंदर अनेक गांवों के सरपंच उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत शुक्रवार को खंड जगाधरी के गांव जयपुर खंड छछरौली के गांव भगवानपुर में डीडीपीओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
यमुनानगर | मतदाताजागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत जयपुर गांव भगवानपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीडीपीओ एवं नोडल अधिकारी गगनदीप सिंह ने की। जिसमें मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की मतदाता जागरूकता वैन भजन मंडली ने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। डीडीपीओ सिंह ने कहा कि गांव भगवानपुर ही एक ऐसी पंचायत हैं जहां पर सरपंच पंच महिलाएं हैं।