महिलाओं को वोट डालने का संकल्प दिलाया
मतदानजागरुकताअभियान के तहत सुपरवाइजर किरण ने आंगनवाड़ी ललहाड़ी कलां में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां महिलाओं से संकल्प लिया गया कि वह अपने मत का प्रयोग बिना किसी दबाव के करेंगी। अपने साथ आस-पड़ोस के मतदाताओं को वोट का प्रयोग करने की अपील की जाएगी। सुपरवाइजर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान कराने का संकल्प लें। मौके पर आंगनवाडी वर्कर रविता ने महिलाओं से स्वच्छता अभियान में भी भाग लेने की अपील की।
छछरौली | मतदान जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक मतदान कराने का संकल्प लेती ललहाड़ी गांव की महिलाएं।