पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट लगने से गाय की मौत

करंट लगने से गाय की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छछरौली|बिजली निगमकी लापरवाही के चलते क्षेत्र के गांव डमौली में घर के सामने खड़े बिजली के लोहे के खंभे से रहे करंट से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पशु पालक ने बिजली कर्मचारियों पर आरोप लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार डमौली निवासी पूर्णचंद शर्मा ने बताया कि उनके घर के सामने बिजली निगम का खंभा लगा हुआ है, जिसमें पिछले काफी समय से करंट रहा है। बिजली निगम को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक बिजली निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बिजली निगम के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते मेरी गाय को करंट लगा है। हर रोज की तरह आज सुबह जैसे ही वह अपने पशुओं को चारा डालने के लिए उठे तो उन्होंने देखा की उनकी गाय बिजली के खंबे के नीचे पड़ी है। बड़ी मुश्किल से लाइन को कटवाया गया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों रामरतन, विरेंद्र शर्मा, मोहन शर्मा का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आए दिन कहीं कही आए दिन हादसे हो रहे हैं। गांव खेतों में खड़े बिजली के लोहे के खंबों तारों को बदलने रबड़ लगानें के लिए कई-कई बार बिजली निगम को कहा जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।