- Hindi News
- एक कैंपस में नहीं रखा जा सकता लड़की लड़के को
एक कैंपस में नहीं रखा जा सकता लड़की-लड़के को
> अपनी मर्जी से शपथ पत्र भी नहीं ले सकता बाल कुंज प्रशासन, बोले कानून विशेषज्ञ
पोपीनपंवार | यमुनानगर
छछरौलीबालकुंजमें लड़की चार माह की गर्भवती हो गई। प्रशासन ने मामला दबाया, खुद ही लड़के उसके परिजनों से शपथ पत्र लेकर उनको क्लीन चिट दे दी। अब सवाल है कि अगर दो साल बाद वह मुकर गए तो इस लड़की के भविष्य का क्या होगा। चार महीने की गर्भवती होने पर बालकुंज प्रशासन को क्यों नहीं पता चला, जबकि लड़कियों की महावारी के लिए रजिस्टर लगा है। जिसमें हर माह एंट्री होती है।
बालकुंज में 150 बच्चे हैं, जिनमें लड़कियों की संख्या 76 है। यहां पर 18 साल से कम उम्र के बच्चे रह सकते है। दोनों एक की कैंप में रहते है। मगर सोने के लिए अलग-अलग बिल्डिंग है। बालकुंज प्रशासन मानता है कि मेल फिमेल के लिए अलग से कैंपस होना चाहिए। उसके बाद भी इस दिशा में आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
20बच्चों पर एक मदर है: सुरक्षाके लिए 20 बच्चों पर एक मदर है। जो उनके खाने पीने से लेकर हर इंतजाम का ध्यान रखती है। उसके बाद भी बालकुंज में इतनी बड़ी चूक हो गई कि चार माह बाद मदर को पता चला कि लड़की गर्भवती है। इस मामले की प्रशासनिक अधिकारियों को तह तक जाना चाहिए। तभी इसकी सच्चाई का पता चलेगा। उम्र के लिए भी लड़की का मेडिकल होना चाहिए। मगर बालकुंज प्रशासन इस तरह की कार्रवाई के बजाए मामले को रफा-दफा करने में ज्यादा ध्यान दे रहा है।
लड़की का रेगुलर मेडिकल हो : डॉक्टरनीलम का कहना है कि लड़की की उम्र 18 साल है। डिलिवरी तक उसका रेगुलर चेकअप होना चाहिए। जरा सी लापरवाही मां बच्चे के लिए खतरनाक हो सकती है।
ऐसा नहीं हो सकता है : एडवोकेटकरनेश वर्मा का कहना है कि बालकुंज प्रशासन एफीडेविट लेकर कानून लड़की के साथ मजाक बना रहा है। इस मामले में कोर्ट से लीगल परमिशन ली जा सकती है। यदि लड़का उसके परिजन अपने बयान पलट गए तो उनके खिलाफ मात्र 182 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें छह माह सजा केवल है। मगर लड़की की जिंदगी की तबाह हो जाएगी। इसमें एक काम हो सकता है कि लड़की के नाम संपत्ति की जाए।
बालकुंज चेयरपर्सन सतपाल कौर का कहना है कि उन्होंने एक माह पूर्व ही यहां पर ज्वाइन किया है। लड़का लड़की शादी करना चाहते हैं। लड़की अनाथ है। लड़के के पक्ष में उसके ताया ने एफीडेविट दिया है। जिसमें कहा कि वह उसकी लड़की को अपनाना चाहते है। मगर शा