पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा बेटी दिवस, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा बेटी दिवस, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छछरौली | बेटीबचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार 11 फरवरी को सभी स्कूलों में नवनिर्वाचित पंचायतों के सहयोग से बेटी दिवस मनाने का जा रही है। फरवरी में जन्मी बेटियों का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। नव निर्वाचित सरपंच स्कूल में मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच करेंगे। इसी समय अभिभावकों और अध्यापकों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। अभिभावक भी बच्चों के साथ बैठ कर मिड-डे मील का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां कर ली है। सरकार द्वारा भ्रूण हत्या पर रोक लगाने और बिगड़ते लिंगानुपात के सुधारने के मकसद से 11 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक राजकीय स्कूलों में बेटी दिवस मना रही है। फरवरी में जन्मी बेटियों उनकी माताओं को सामूहिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...