पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों को बचाने पढ़ाने के लिए निकाली जागरुकता रैली

बेटियों को बचाने पढ़ाने के लिए निकाली जागरुकता रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छछरौली | बलौलीगांव की आंगनवाड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे लेकर महिलाओं ने विभिन्न गलियों में जागरुकता रैली निकाली गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पंकेश ने कहा कि महिलाएं आने वाले समय में हमारे देश समाज को नई दिशा दे सकती हैं। प्राचीन काल से ही बेटी को बोझ समझने की परंपरा शुरू हो गई थी। उसी के चलते बेटी को जन्म से पहले ही कोख में मारना शुरू कर दिया गया। जब से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हरियाणा में हुई है। तब से लिंगानुपात में काफी बदलाव आया है। इस मौके पर एएनएम जीतो देवी, सुमन, प्रवेश, राजकुमारी, सलमा, देवी, सुनहरी कैलाशो उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...