विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
यमुनानगर|दो विवाहिताने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छछरौली निवासी दीपिका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 अक्टूबर 2015 को प्रवेश के साथ हुई थी। मगर दहेज में दिए सामान से उसके ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। आरोप है कि आरोपियों की जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे प्रताडि़त किया जाता रहा। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति प्रवेश, सुरेंद्र कौर शमशाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, नवाब कॉलोनी निवासी गुलशना ने फर्कपुर पुलिस को बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले इमरान के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी होने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति इमरान, उसमान, फारूख बबली पर केस दर्ज कर लिया है।