किसी ने पेंशन दिलाने किसी ने पेंशन बनवाने की गुहार लगाई स्पीकर से
शिवालिकतलहटीमें बसे टिब्बी अराईया निवासी किरण ने बीपीएल कार्ड होने के बावजूद कोई सुविधा मिलने की फरियाद स्पीकर कंवरपाल गुर्जर के खुले दरबार में लगाई। वहीं खारवन निवासी उपजीत सिंह ने भूमि कटाव रोकने के लिए पक्के स्टड बनवाने की मांग रखी। वीरवार को स्पीकर छछरौली रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। पक्के स्टड बनवाने की लंबे समय से मांग चली रही है। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यहसमस्याएं पहुंची जनता दरबार: जनतादरबार में स्पीकर के समक्ष लोगों ने बुढ़ापा पेंशन, पक्का मकान बनवाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, गलियां-नालियां बनवाने, सड़क, पेयजल, बिजली आदि से संबंधित समस्याएं रखी। गांव मुकारमपुर के धनी राम ने दुकान के पास बने मंदिर के आगे जमा पानी की निकासी, बलाचौर निवासी अंकुश ने विकलांग पेंशन, चुहडपुर निवासी शकुंतला, कुटीपुर निवासी जगपाल, खिजराबाद निवासी जसवंती देवी ने बुढ़ापा पेंशन लेदा खास निवासी सुनीता ने विधवा ने पेंशन बारे, टिब्बी अराईया निवासी किरण ने बीपीएल कार्ड होने के बावजूद कोई सुविधा मिलने की शिकायत बारे खारवन निवासी उपजीत सिंह ने भूमि कटाव रोकने के लिए पक्के स्टड बनवाने की मांग रखी। इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ के एसडीओ प्रमोद गुप्ता, बिजली विभाग के जेई सुमेर चन्द, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के शेरखान, पीडब्ल्यूडी के जेई नेहरा, एसएचओ शीशपाल वालिया, जिला समाज कल्याण विभाग के शिवराज, कपिल मुनीष गर्ग, ओम प्रकाश अरोड़ा, सुखबीर, तेजपाल शर्मा, कुलदीप राणा, पूर्व सरपंच मंगत राम आदि भी उपस्थित थे।