पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा अपने चुनावी वायदे भूली : कांबोज

भाजपा अपने चुनावी वायदे भूली : कांबोज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वकर्मचारीसंघ के ब्लाक छछरौली प्रधान राम कुमार कांबोज ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने चुनावी वायदे भूल गई है। सरकार नया कुछ करने की बजाए पिछली सरकार के फसलों को पलटने में लगी है। सरकार ने कर्मचारी विरोधी नीति अपना कर कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 से 58 कर दी गई है।

वे संघ की हाईडल भूडकलां पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। कांबोज ने कहा कि कर्मचारी 15 दिसंबर को बड़ी मीटिंग कर सरकार के कर्मचारी विरोधी फैसलों पर संघर्ष की रूपरेखा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा कर्मचारियों को पंजाब पैटर्न पर वेतनमान तय करने, विदेशों से काला धन वापस लाने जैसे लोक लुभावने वायदे कर अब टाल मटोल कर रही है। मौके पर यूनियन नेता नरेंद्र गुप्ता, सोमपाल राणा चरण सिंह मौजूद रहे।