- Hindi News
- तीन गांवों में विकास के लिए स्पीकर की घोषणाएं
तीन गांवों में विकास के लिए स्पीकर की घोषणाएं
छछरौली | हरियाणास्पीकर विभाग स्पीकर कंवरपाल ने गांव मुजाफ्तकलां में कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करते हुए क्षेत्र के सभी गांवों का चहुंमुखी विकास कराएगी। उन्होंने गांव मुजाफत कलां में विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपए, बक्करवाला में 5 लाख, टिब्बी अराईयां को 5 लाख विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की।
उन्होंने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जो विश्वास भरोसा जनता ने भारी बहुमत से जीता कर दिया है। वह उस पर शतप्रतिशत खरा उतने का भरपूर प्रयास करेगें। मौके पर मुजाफत कलां, भंगेडा, बक्करवाला, टिब्बी अराईयां के ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष ग्रामीणों ने बुढ़ापा पेंशन, गलियां-नालियां, नालों, बिजली, सड़क,पेयजल, बीपीएल कार्ड नदियों की बाढ़ से संबंधित समस्याएं रखी। मौके पर कर्मवीर, प्रवीन बटार, मुदित बंसल, दलीप देवधर, बंसी लाल सैनी, मुकेश दमोपुरा, पवन कुमार, हरविंद्र सिंह एसएचओ खिजराबाद जंगशेर उपस्थित थे।
बाकरवाला में ग्रामीणों को संबोधित करते विस स्पीकर कंवरपाल।