पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनेगी यूकेडी

पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनेगी यूकेडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही यूकेडी रोड का दृश्य।

भास्कर न्यूज | छछरौली

प्रधानमंत्रीग्रामसड़क योजना के तहत यूकेडी (उधमगढ़, खारवन, दादुपुर हैड रोड) पर काम शुरू हो रहा है। साढ़े 13 करोड़ की लागत से रोड बनेगा, जिसमें पानी की निकासी के लिए विभाग द्वारा 12 पुलिया बनाई जाएगी। हालांकि सड़क की मजबूती के लिए एक मीटर ऊंचा उठाया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

समता योग आश्रम से भूखड़ी वाया खारवन-दादुपुर हैड रोड बरसों से खस्ताहालत में है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सितंबर मेें लोक निर्माण विभाग ने यूकेडी रोड को नए सिरे से बनाने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत साढ़े तेरह करोड़ रुपए मंजूर किए थे। इस सड़क को बनाने की जिम्मेदारी भारत कंस्ट्रक्शन के पास है। यहां से दो दर्जन से भी ज्यादा गांवों के लोगों को दिन-रात गुजरना पड़ रहा था। क्षेत्र के सत प्रकाश दादुपुर, सुखदेव, राम पाल रेशमपाल का कहना है कि इस मार्ग का निर्माण शुरू होने से उनमें खुशी की लहर है।

12पुलियों का चल रहा निर्माण : ग्रामीणोंका कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक समता योग आश्रम से दादुपुर हैड तक 12 पुलियों के निर्माण का काम चल रहा है। पुलिया बनने से बरसात के पानी की उचित निकासी हो सकेगी। इससे सड़क जल्दी खराब नहीं होगी।

सड़कउखाड़ कर डाली जा रही नई मिट्टी : समतायोग आश्रम से दादुपुर हैड तक 8.6 किलोमीटर सड़क के निर्माण की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए पहले सड़क को उखाड़ा जा रहा है। उसकी मिट्टी उठा कर वहां नई मिट्टी डाली जा रही है। सड़क को लगभग 1 मीटर ऊंचा उठाया जाएगा। सड़क की चौड़ाई पहले की तरह 18 फीट ही रखी गई है।

समयसे पहले पुरा हो जाएगा निर्माण: नवीन : लोकनिर्माण विभाग छछरौली के एसडीओ नवीन का कहना है कि सड़क को बनाने के लिए एक साल का समय मिला है। मगर उनका प्रयास रहेगा कि निर्माण जल्द से जल्द निपटा लिया जाएगा। खारवन भगवानपुर गांव में सड़क सीमेंट-कंकरीट की बनाई जाएगी। इसके अलावा खारवन गांव में पानी की निकासी के लिए एक नाला भी बनाया जा रहा है।