पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडपंप के पास से गंदगी उठाने से लोगों में रोष

हैंडपंप के पास से गंदगी उठाने से लोगों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत द्वारा लगाए गए हैंडपंप के बिखरे मलबे को दिखाते दुकानदार, तथा फर्श डालने से उनमें पनप रहा है रोष।

भास्कर न्यूज | छछरौली

ग्रामपंचायतद्वारा कस्बे में 13 हैंडपंप लगने से लोगों को खुशी होनी चाहिए थी, वहीं दुकानदार हैंडपंप के पास फैले मलबे का उठाने तथा फर्श डालने से गुस्से में हैं। सरपंच का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर सारा मलबा उठा लिया जाएगा तथा फर्श भी डाल दिया जाएगा। बता दें कि कस्बा छछरौली में पंचायत द्वारा लगभग 13 हैंड पंप लगाए जा रहे हैं। अभी तक किसी भी हैंड पंप के मलबे को नहीं उठाया गया।

पंचायत ने मेन बाजार में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए लगभग 13 हैंडपंप लगाए हंै। कुछ का कार्य अभी चल रहा है। पंचायत द्वारा हैंडपंप तो लगाए जा रहे हैं। जिनका काम कंपलीट हो चुका है, उन हैडपंपों के पास मिट्टी की बोरियों को अभी तक नहीं उठाया गया। दुकानदार सतीश, राजेश गोयल, कमल धीमान, श्याम लाल गोयल, सुलेमान खान, सुरेंद्र कुमार, शहनवाज खान पवन कुमार कहना है कि एमएल वर्मा चौक के पास ही पंचायत द्वारा हैंडपंप लगाया गया है। यहां हैंडपंप लगे कई दिन बीत चुके हैं। हैंडपंप का पानी दुकानदार इस्तेमाल भी कर रहे हैं। पंचायत को यहां पड़ा मलबा उठाना चाहिए था। उसके साथ ही हैंडपंप का फर्श भी डलना था। अब तक तो मलबा उठाया गया और नहीं फर्श डाला गया। स्वयं पानी निकासी का इंतजाम किया। इससे दुकानदारों में रोष पनप रहा है। दुकानदारों ने पंचायत से मांग की है कि मलबे को उठवाएं तथा फर्श को डलवाने का काम करें। इस बारे में कस्बा छछरौली के कार्यकारी सरपंच सुभाष वर्मा का कहना है कि हैंडपंप के मलबे को एक सप्ताह के भीतर उठवा दिया जाएगा। उसके तुरंत बाद ही फर्श डालने का काम शुरू हो जाएगा।