गोशाला को दिया 45 हजार का चेक
यमुनानगर|प्रभुराम कार्यअभियान की इकाई गोवंश सेवा समिति द्वारा गो ग्रंथ केंद्रों की गुल्लक राशि से श्री गोशाला सेवा समिति छछरौली को 45 हजार रुपए की राशि चेक द्वारा दी गई। अभियान के संपर्क प्रमुख गोवंश सेवा समिति महासचिव रामसेवक सुनील कुमार ने बताया कि गो वंश सेवा समिति की वर्तमान योजनानुसार गोशाला छछरोली सेवार्थ इस समय 30 गो वंश सेवा केंद्र गुल्लक के रूप में लगाए गए हैं। जिनमें लोगों द्वारा दान की गई राशि को इकट्ठा कर गोशाला को दिया जाता है।