- Hindi News
- दूसरे दिन के 195 स्टूडेंट्स ने दिया स्पीड ट्रायल
दूसरे दिन के 195 स्टूडेंट्स ने दिया स्पीड ट्रायल
स्पीडट्रायलदेने के लिए तेजली खेल परिसर में मंगलवार को रादौर और मुस्तफाबाद के स्टूडेंट्स आए। दोनों ब्लॉक से 195 स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल देने से खेल विभाग की टीम ने स्टूडेंट्स के ऐज डॉक्यूमेंट चेक किए और इसके बाद उनका टेस्ट लिया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स में कमाल की प्रतिभा देखने को मिली। जिन्हें देख टेस्ट लेने वाले कोच भी हैरान थे। डीएसओ परमिंद्र सिंह ने बताया कि कई स्टूडेंट्स में कमाल की प्रतिभा है। जिन्हें अगर प्रशिक्षण दिया जाए तो वे देश के लिए बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं। सरकार की ओर से स्पीड योजना शुरू करने का उद्देश्य ये ही था कि नई प्रतिभा की तलाश की जाए और तलाश करने पर उसे तराशा जाए। ताकि प्रदेश और देश के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।
उनका कहना है कि रादौर मुस्तफाबाद ब्लॉक के कुछ स्टूडेंट्स ट्रायल देने नहीं सके हैं उनका ट्रायल 13 फरवरी को लिया जाएगा। वहीं युवा इंचार्ज नरेश सिंह का कहना है कि बुधवार को छछरौली ब्लॉक के स्टूडेंट्स का ट्रायल छछरौली स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। इसमें 350 स्टूडेंट्स भाग लेंगे।