- Hindi News
- छछरौली के पटवार खाना में खड़ी कार से उड़ाया पैसों से भरा बैग
छछरौली के पटवार खाना में खड़ी कार से उड़ाया पैसों से भरा बैग
यमुनानगर | छछरौलीके पटवार खाना के नजदीक कार से पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में एक लाख 56 हजार रुपए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव बलौली निवासी तेजेंद्र सिंह ने छछरौली पुलिस को बताया कि सुबह 11 बजे घर से एक लाख 56 हजार रुपए बैग में लेकर कार से छछरौली गया था। छछरौली में उसने पटवारखाना के नजदीक अपनी कार खड़ी कर दी और अपने काम से चला गया। इस दौरान किसी ने कार में रखा बैग चोरी कर लिया।