- Hindi News
- जनता ने रखी उदयवीर सिंह सोनू के सामने समस्याएं
जनता ने रखी उदयवीर सिंह सोनू के सामने समस्याएं
आजादप्रत्याशीउदयवीर सिंह सोनू ने रविवार को दर्जनों गांवों का दौरा कर जनता से वोट मांगे। जनता ने उनके सामने अपनी समस्याओं का रखा। जिसे उन्होंने भविष्य में पूरा करने का आश्वासन दिलाया। प्रत्येक गांव में सोनू का जोरदार स्वागत हुआ तथा जनता ने अपार जनसमर्थन दिया।
सोनू ने रविवार को चाहड़ों, मामली, शाहपुर माजरी, गुलाब नगर, गंगा नगर, अमर विहार, खेड़ा बाजार, तारणवाला, चाऊवाला दुर्गा गार्डन समेत दर्जनों कालोनियों गांवों में वोट की अपील की।
उन्होंने चाहड़ों गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी सरकार आई हो। उसने केवल अपने जेबें भरने का काम किया है। चाहड़ों के दर्जनों लोगों ने दिया समर्थन: चाहड़ों गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अन्य पार्टियां छोड़ उदयवीर सिंह सोनू का अपना समर्थन देनेे की घोषणा की।
उदयवीर सिंह सोनू के साथ शामिल होने वालों में चौधरी मामराज सिंह, अमरनाथ, जगमाल सिंह, कर्मवीर सिंह, राजबीर सिंह, सुरेशपाल, अशोक कुमार, कर्ण सिंह, सुलतान सिंह, ईशम सिंह, लाभ सिंह, रिपुदमन सिंह, प्रेम सिंह, कमल सिंह, समय सिंह, संदीप सिंह, दिनेश कुमार, सौरभ बसाती, सन्नी ढिल्लों शामिल रहे।
छछरौली: चाहड़ों गांव में बुजुर्ग से आशीर्वाद लेते आजाद उम्मीदवार उदयवीर सिंह सोनू।