पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने तिकोना मोड़ से पकड़ी 150 पेटी शराब

पुलिस ने तिकोना मोड़ से पकड़ी 150 पेटी शराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशलफ्लाइंगस्कवायड ने पुरानी छछरौली रोड तिकोना मोड़ के पास 150 पेटी देशी शराब पकड़ी है। माना जा रहा है कि यह शराब चुनाव में उपयोग होनी थी। गाड़ी के ड्राइवर पर कागजात नहीं थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह शराब तस्करी के लिए जा रही थी। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि चुनाव के दौर में शराब कहां से और किसके लिए तस्करी की जा रही है। चुनावी दौर में अब तक पुलिस करीब 500 पेटी अवैध शराब पकड़ चुकी है। लेकिन हर बार पुलिस ने शराब तस्करी बाबत पल्ला झाड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर एक्साइज विभाग के हवाले कर दिया है।

स्कवायड टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी भीलपुरा की ओर शराब लेकर जा रही है। टीम ने उसका पीछा कर उसे रुकवाया। जांच के दौरान ड्राइवर परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बारे में जगाधरी थाना एसएचओ सुरेश पाल का कहना है कि फ्लाइंग स्कवायड ने शराब पकड़ी है। जो 150 पेटी थी।

चुनावमें बटेगी शराब : जगाधरीनिवासी प्रेम पाल, सुरजीत सिंह, बलकार और बिशन लाल का कहना है कि इतनी भारी मात्रा में शराब का पकड़ा जाना तो यही साबित कर रहा है कि चुनाव में शराब बांटी जानी थी। अभी तो एक गाड़ी पकड़ी गई है ऐसी कई गाडिय़ां तो निकल भी चुकी होंगी। इनका कहना है कि लोगों को समझदारी से काम लेना चाहिए। वे ऐसा करें कि शराब पीकर वोट शराब पिलाने वाले के पक्ष में डाल दें। इनका कहना है कि एक बोतल शराब पिलाकर वोट लेने वाले देश का क्या भला करेंगे।