पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलू रेस में मुंडाखेड़ा की रीना प्रथम

आलू रेस में मुंडाखेड़ा की रीना प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवंबाल विकास विभाग द्वारा खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पीओ राजबाला कटारिया मुख्यातिथि रहीं। अध्यक्षता सरपंच सुभाष वर्मा ने की। 30 आयुवर्ग वर्ग की आलू रेस मुंडाखेडा की रीना ने जीती।

पीओ ने कहा कि विभाग प्रत्येक वर्ष विभिन्न खेलों का आयोजन करता है। जिसका मकसद महिलाओं की खेलों के प्रति रूचि बढ़ाना तथा उन्हें घर की चारदीवारी से बाहर निकालना है। यहां महिलाओं की अच्छी संख्या देखकर खुशी हुई कि क्षेत्र की महिलाएं अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए यहां पहुंची हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह खेलों के साथ-साथ गांव में स्वच्छता का भी ख्याल रखें। आज के समय में सारी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर है। महिलाएं अपने आप को चारदीवारी में कैद करके रखें। सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन सतपाल कौर ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चला रही है।

खेलप्रतियोगिताओं में इन्होंने मारी बाजी: आलूरेस में प्रथम रीना मुंडाखेडा, दूसरे नंबर इसराना भीलपुरा तथा तीसरे स्थान पर मुमताज मांडखेडी रही। चाटी रेस में स्नेहा खारवन प्रथम, निर्जला भूखड़ी दूसरे तथा उमा खारवन तीसरे पायदान पर रही। 100 मीटर रेस में स्नेहा खारवन प्रथम, सुरजीत मानकपुर दूसरे तथा अल्ला रखी हल्दरी गुजरान तीसरे स्थान पर रही। 3 100 मीटर रेस में रेनू खारवन प्रथम, प्रियंका खारवन द्वितीय तथा काजल पीपली माजरा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में रजनी मानकपुर प्रथम, आशु खनपुरी दूसरे तथा कोमल ढाकवाला तीसरे स्थान पर रही। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में राखी खिजरी प्रथम, कर्मजीत चुहड़पुर खूर्द दूसरे तथा दीक्षा मांडखेडी तीसरे स्थान पर रही। मौके पर सीडीपीओ छछरौली प्रतिभा, जगाधरी सीडीपीओ प्रवीन छाबड़ा, रेनू चावला सीडीपीओ बिलासपुर, सुपरवाइजर शकुंतला , सोनिया, पकेंश, किरणबाला, चंद्रकांता महिपाल उपस्थित रही।

छछरौली | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रेस में भाग लेती महिलाएं।