- Hindi News
- पुलिस कर रही थी शराब से भरी कार का पीछा सड़क किनारे पलटी
पुलिस कर रही थी शराब से भरी कार का पीछा सड़क किनारे पलटी
छछरौलीपुलिसरात 12 बजे नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान पुलिस को एक इंडिगो कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रेस दे दी। इस दौरान पुलिस ने त्रिवेणी चौक से कार को पीछा करना शुरू किया। करीब पांच किमी दूर पीछा करने पर कार सड़क किनारे जाकर पलट गई। कार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार की चेकिंग की तो उसमें शराब भरी थी। सड़क किनारे पलटी कार को ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया और चेकिंग की तो उसमें से 35 पेटियां शराब बरामद हुई। इनपर हरियाणा का मार्का है।
पांचकिमी. खूब दौड़ी पुलिस और धुंध की वजह से उतर गई सड़क किनारे :मौके पर मिले पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सूचना मिल रही थी कि कार में हरियाणा की शराब को दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। लेकिन हर बार कार हाथ से निकल जाती थी। मंगलवार रात को भी सूचना मिली थी कि कार में शराब को अन्य राज्यों में सप्लाई के लिए भेजा जाएगा। सूचना मिलते ही रात के समय छछरौली त्रिवेणी चौक पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इंडिगो कार आती दिखी तो चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने कार की रेस दे दी। इस दौरान करीब पांच किलोमीटर कार का पीछा किया। पीछा करते समय कार चालक नियंत्रण खो बैठा और भीलपुर मोड़ के पास सड़क किनारे कार खेत में उतर पलट गई।
कार नंबर के आधार पर चल रही जांच
छछरौलीथाना प्रभारी शीशपाल वालिया का कहना है कि कार से 135 देसी शराब की पेटियां मिली हैं। कार नंबर के आधार पर जांच चल रही है। शराब अन्य राज्यों में सप्लाई होनी थी। आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
शराबको यमुनानगर से यूपी ले जा रहे दो लोगों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन जगाधरी पर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 139 देसी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी सहारनपुर के गांव हरेड़ा खेड़ी निवासी नरेश और गांव बनेवा निवासी रोशन ने बताया कि वे अकसर हरियाणा की शराब को यूपी ले जाते हैं। शराब को रेल के माध्यम से ही लेकर जाया जाता है। जीआरपी एसएचओ प्रदीप कुमार का कहना है आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जाना जा रहा है कि ये लोग कहां से शराब लाते थे और