पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेसर जंगल से तस्करी कर ले जा रहे पशु पकड़े

कलेसर जंगल से तस्करी कर ले जा रहे पशु पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छछरौली | गोरक्षा मंच के सदस्यों ने देर रात कलेसर नेशनल पार्क जंगल से गोकसी के लिए यूपी ले जाए जा रहे छह गोवंशों को मुक्त कराया। गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने गो रक्षा मंच के सदस्यों के बयान पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीती रात लगभग 2 बजे गो रक्षा मंच के सदस्यों ने गो टास्क फोर्स के साथ ताजेवाला जंगल के पास नाका लगाया। इसमें गो रक्षा के मंच के सुभाष लेदी, राकेश, सलिंद्र, प्रमोद, काला, सुनील, सुधीर का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गो तस्कर पैदल ही जंगल के रास्ते पशुओं को यूपी ले जाने का प्रयास कर रहे थे। गो रक्षा मंच के सदस्यों के ललकारने के बाद ही तस्कर भाग निकले। तस्कर छह गो वंश छोड़ गए। इनमें 2 गाय, 2 बछड़े तथा दो गोवंश मुक्त कराने में सफलता हासिल की। पुलिस ने तस्करों से मुक्त कराएं 6 पशुओं को छछरौली गोशाला में भेज दिया है।