बेटियों का सम्मान जरूरी : गफूर
समाजमेंबेटियों का सम्मान जरूरी है। यदि बेटियां होंगी, तभी हम अच्छे समाज की कल्पना कर सकते हैं। आज बेटियों को पैदा होने से पहले ही मार दिया जाता है। यदि वे जन्म ले लेती हैं तो उन्हें बचपन से ही यह अहसास कराया जाता है कि जो एक बेटा कर सकता है वह बेटी नहीं कर सकती। लेकिन अब हमें इन कुरीतियों से ऊपर उठना होगा।
यह शब्द अंसारी समाज द्वारा अनाज मंडी छछरौली में आयोजित इजलास कार्यक्रम में हाजी गफूर ने कहे। हाजी गफूर को अंसारी समाज द्वारा सर्व सम्मति से समाज का प्रधान चुना गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खलील अहमद ने की। नवनियुक्त प्रधान हाजी गफूर ने कहा कि बिरादरी के लोगों को हमें नशा खोरी, दहेज प्रथा, कन्या भू्रण हत्या, बाल विवाह, बेरोजगारी से दूर करने का प्रयास करना होगा। तभी हमारा समाज तरक्की के राह पर चल सकता है।
छछरौली| अंसारी समाज द्वारा अनाज मंडी में आयोजित इजलास कार्यक्रम में उपस्थित लोग।