पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडीपीओ पर हमले के मामले में महिला सरपंच पति पर केस

डीडीपीओ पर हमले के मामले में महिला सरपंच पति पर केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | खननमाफिया को खनन करने से रोकने पर डीडीपीओ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने गांव की सरपंच उसके पति पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। डीडीपीओ की शिकायत पर छछरौली पुलिस ने गांव की सरपंच जलीसो उसके पति आबिद पर केस दर्ज किया है। डीडीपीओ गगनदीप सिंह ने पुलिस को बताया था कि गांव जाटावाला में पंचायत जमीन में अवैध खनन हो रहा था। सूचना पर वे वहां पहुंचे तो उन्होंने खनन करने वालों को रोकने का प्रयास किया और सूचना पुलिस को दी। इस दौरान आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई थी। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।