- Hindi News
- शार्टपुट में मनीषा 200 मी. दौड़ में हरदीप प्रथम
शार्टपुट में मनीषा 200 मी. दौड़ में हरदीप प्रथम
सरकारीकॉलेजछछरौली में छठीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य तरीके से समापन हो गया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विस अध्यक्ष कंवरपाल ने किया था। समापन के दौरान मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी परमिंद्र सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
कॉलेज प्रांगण में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल अधिकारी परमिंद्र सिंह ने कहा कि मानसिक और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि वह खेलों में रुचि लें। बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता मेें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों के माध्यम से युवा अपना कॅरिअर भी बना सकते हैं। अब तो सरकार भी खेलों में सोना जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच-पांच करोड़ रुपए और नौकरी दी जाती है। युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रयास करना चाहिए। कॉलेज में सभी छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक करते रहने चाहिए। कॉलेज की प्रिंसीपल बलजीत कौर ने कहा कि कॉलेज समय-समय पर अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए खेलों का आयोजन करता रहता है।
खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। प्रिंसीपल ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए चलाए जा रहे सभी अभियानों में भाग लें। खेलकूद प्रतियोगिता में शार्टपुट में मनीषा प्रथम, हरींद्र कौर द्वितीय निशारानी तीसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ में प्रथम हरदीप, द्वितीय लोकेश और तीसरे नंबर पर बाली रहा। सौ मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, मनप्रीत द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर डीएसओ परमिंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रो. संजीव कुमार, सुनील कुमार तनेजा, राजेश पासी, नीलम, रजनी गोयल और निकेश उपस्थित थे।
यमुनानगर | साईंसौभाग्य ट्रस्ट और श्री गणेश एंटरटेनमेंट एंड ह्युमिनिटी सेंटर की ओर से इंडस्ट्री एरिया स्थित साईं मंदिर में प्रोमिस डे पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रोमिस किया कि वे जीवन भर अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे। शादी में तो दहेज लेंगे और ही देंगे। बेटी बचाओ को लेकर खुद तो काम करेंगे साथ ही दूसरे लोगों को भी जागरूक करेंगे। कभी झूठ नहीं बोलेंगे। ट्रस्ट के महासचिव निपुण गर्ग और श्री गणेश सेंटर के निदेशक पंकज अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलता है।