पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समूह बना कर महिलाएं अपनी आय में इजाफा कर सकती हैं

समूह बना कर महिलाएं अपनी आय में इजाफा कर सकती हैं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वयंसहायतासमुह बना कर महिलाएं अपनी आय में इजाफा कर सकता है।

वन विभाग इसके लिए लंबे समय से काम कर रहा है। समय-समय पर वन विभाग वर्कशॉप लगा कर महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षण भी देता रहता है। यह बात वन विभाग की चीफ कंजरवेवटर अमरेंद्र कौर ने कलेसर मठ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि वन विभाग पिछले लंबे समय से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समुह बना कर उन्हें धनराशि उपलब्ध करा रहा है। गू्रप बना कर महिलाएं कोई भी काम शुरू कर सकती हैं। उससे प्राप्त आय को वह ब्याज पर ग्रुप की ही महिलाओं को भी दे सकती हैं। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए जरूरी है कि उन्हें ग्रुप में बांट कर काम देना चाहिए। महिलाएं घर के अंदर ही अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। कलेसर नेशनल पार्क में स्थित कालेश्वर महादेव मठ में चल रही इस वर्कशाप में जिले की लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर डीएफओ रविंद्र धनखड़, रेंज अधिकारी राजकुमार राघव, दरोगा कुलदीप सिंह,दरोगा रामपाला, गार्ड मान सिंह, नरेश कुमार तथा वाईल्ड लाईफ विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

छछरौली. स्वयंसहायता समूह की वर्कशाप में उपस्थित महिलाएं।