पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी से बदमाशों ने लूट लिए 59 हजार

व्यापारी से बदमाशों ने लूट लिए 59 हजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालआयरनस्टोर के संचालक पर बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 59 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस-पास की तलाशी ली। मगर युवक बिना नंबर की बाइक से पैसों के साथ फरार होने में कामयाब हो गए। व्यापारी से हुई इस लूट के बाद लेदी और छछरौली के व्यापारियों में भय का माहौल हैं।

छछरौली के तेलियान मोहल्ला निवासी अशोक अग्रवाल पुत्र सोहन लाल गुप्ता हर रोज की तरह लेदी स्थित अग्रवाल आयरन स्टोर से लौट रहे थे। बीती रात जैसे ही अशोक हडौली और सलेमपुर खादर के बीच पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर उनका बैग छीन लिया। बैग में 59 हजार रुपए की नकदी के साथ-साथ दुकान के जरूरी खाते और कागजात थे।

हमला इतनी जल्दी हुआ कि वह संभल नहीं सकें। उनके मुताबिक आरोपी युवक 21-22 साल के रहेंगे। उनके साथ हुई लूट की सूचना तुरंत छछरौली पुलिस को दी गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बैग की तलाश में आस-पास के जंगलों में गहन तलाशी अभियान में चलाया। मगर उनका बैग कही नहीं मिला। उनका कहना है कि पैसों की चिंता नहीं है। चिंता है तो बैग में भरे खातों और कागजातों की है। उनके बिना आयरन स्टोर का सारा हिसाब गड़बड़ा जाएगा। इस बारे में थाना प्रभारी शीशपाल वालिया का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी मामलों की गहनता से जांच की जा रही है।

कस्बे में रोष है

कस्बेके व्यापारियों चिरंजीव रिशी, व्यापार मंडल के प्रधान सुशील गर्ग, बलराज, सुनील गर्ग और हिमांशु का कहना है कि आए दिन इस एरिया में लूट और चोरी की वारदातें हो रही है। इससे यहां का व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है। पहले तो कस्बा छछरौली के 11 दुकानों में लाखों की चोरी हो गई। उसके बाद कस्बे में स्थित आइडिया के डिस्ट्रीब्यूटर तेजिंद्र सिंह की कार से एक लाख 56 हजार रुपए की चोरी हो गई। अब लेदी से लौटते हुए फिर व्यापारी के साथ हुई लूट से कस्बे के व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल के प्रधान सुशील गर्ग ने पुलिस से मांग की है कि वह अपनी गश्त बढ़ाए ताकि व्यापारियों का हौसला बढ़ सकें और इन वारदातों को जल्द ही ट्रेस किया जाए।