- Hindi News
- १९ को अध्यापक नहीं करेंगे मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
१९ को अध्यापक नहीं करेंगे मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
यमुनानगर| हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर 19 फरवरी को किया जाने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी ने कहा कि संघ का प्रतिनिधि मंडल डीईईओ से उनके कार्यालय पर मिला। यह बातचीत सौहार्दपूर्ण रही। एलटीसी मामले में बरती गई अनियमितताओं के बारे संबंधित कर्मचारियों को मौका पर बुलाकर सख्त आदेश दिए गए। बीईओ छछरौली कार्यालय की कार्यप्रणाली के प्रति रोष के बारे चर्चा की गई। अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही बारे पत्र जारी कर दिए गए। अन्य मामलों के बारे भी चर्चा की गई। जिसमें अधिकारी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में शिक्षकों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय उपप्रधान महिपाल चमरौड़ी, ऋषिपाल सैनी, सुभाष चंद, रामनरेश, शिवराम, विरेंद्र कुमार, संत कुमार, जसबीर, ओमप्रकाश, राकेश धनखड़, सुमन देवी आदि उपस्थित थे।