पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यालय में घास झाड़ से कर्मियों में रोष

कार्यालय में घास झाड़ से कर्मियों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाइडलभूड़कला कार्यालय के पीछे कांग्रेस घास उग आई है। यहां सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं है। विभाग के पास कर्मचारियों की भी कमी नहीं है। उसके बाद भी यहां

कार्यालयों की हालत खस्ता बनी हुई है। छछरौली क्षेत्र में हाइडल भूड़कलां के तहत चार पन बिजली घर आते हैं। जिनमें ताजेवाला, नैनोवाली, भूड़कलां बेगमपुर शामिल है। खिजराबाद के पास भूड़कलां में कार्यालय कालोनी का निर्माण किया गया था। समय के साथ-साथ हाइडल के कार्यालयों पर वीरानी छाने लगी। यहां अधिकारियों के नियमित बैठने से कार्यालय खस्ता हाल होने लगे। सफाई का आलम यह है कि कार्यालय के सारे प्रांगण में घास बड़े-बड़े झाड़ उग आए हैं।

क्षेत्र के संजय वालिया, रामसिंह, मेहर लाल, विक्की, शराब सिंह देवी सिंह का कहना है कि कभी यहां चारों तरफ हरियाली और साफ-सफाई रहा करती थी। समय के साथ-साथ अधिकारियों ने यहां बैठना रूचि लेना बंद कर दिया। परिणाम यह हुआ कि आज यहां की हालत बद से बदतर हो गई है।

यूनियनखोलेगी मोर्चा: ऑलहरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन प्रधान बलबीर सिंह सर्कल सचिव रामकुमार कांबोज का कहना है कि कई बार यहां की साफ सफाई की मांग की है। उसके बाद भी यहां

की समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब यूनियन इस बात पर विचार कर रही है कि अगर एक सप्ताह के अंदर यहां कार्यालयों के आस-पास की सफाई नहीं करवाई गई तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। यूनियन का यह भी कहना है कि जब

विभाग के विश्राम गृह में बैठते हैं तो कर्मचारियों को भी यही बिठाने की व्यवस्था की जाए। उधर, हाइडल विभाग के आई जीपी शर्मा का कहना है कि अभी हमारी लेबर कालोनी में साफ-सफाई कर रही है। दो-तीन दिन बाद उन्हें कार्यालय की सफाई पर लगाया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि यहां बहुत पुराने झाड़, घास-फूस उगा हुआ है आज तक सफाई पर ध्यान क्यों नहीं दिया तो वह टाल गए।

छछरौली: हाहडल भूड़कला के कार्यालयों के आगे-पीछे उगी कांग्रेस घास-व झाड़ से कर्मचारी परेशान।