महिलाओं को जागरूक किया
छछरौली|सीडीपीओ प्रतिभाने कहा कि गर्भवती महिला के टीकाकरण के लिए विभाग जागरूकता कार्यक्रम चलाता रहा है। महिलाओं को पौष्टिक आहार तथा टीकाकरण के बारे में बताया जाता है। महिलाओं को चाहिए कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वे लेदी आंगनवाड़ी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि घर की बागड़ोर महिलाओं के हाथों में होती है। महिलाओं का कर्तव्य है कि वह अपने साथ-साथ परिवार की सेहत का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि समाज के अंदर विभिन्न प्रकार की कुरीतियां फैल है। इन कुरीतियों का खात्मा करने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। सुपरवाइजऱ शंकु-तला ने कहा कि गांव की महिलाओं को सफाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। मौके पर एएनएम देवेंद्रपाल कौर, हेल्पर बब्बली, आंगनवाड़ी वर्कर जनुबा, रितू, साबरी, हरविंद्र कौर, असरी नीलम उपस्थित रही।