- Hindi News
- जोहड़ की जमीन के नाजायज कब्जे पर बोले बीडीपीओ, कल ही कर देंगे कार्रवाई
जोहड़ की जमीन के नाजायज कब्जे पर बोले बीडीपीओ, कल ही कर देंगे कार्रवाई
छछरौलीकीमहिंद्र कॉलोनी में जौहड़ की जमीन पर नाजायज कब्जे करने वालों के खिलाफ लोगों ने एसडीएम को शिकायत दी है। एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए है। शिकायत में महिंद्र कॉलोनी के मदन लाल, बलवान, राकेश कुमार, अशोक कुमार, शिवचरण, कृष्ण लाल, रमेश चंद आरती ने कहा कि कॉलोनी में 10 कनाल 13 मरले जमीन पर पंचायत का कब्जा है। लेकिन इसके नजदीक रहने वाले लोगों ने यहां नाजायज तौर पर कब्जा किया हुआ है। जिस कारण कॉलोनी का बरसाती पानी नियमित पानी की निकासी बंद हो गई है। यह पानी एक पाइप से होता हुआ जौहड़ में जाता था। इस बारे छछरौली के सरपंच, बीडीपीओ को लिखित मौखिक कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। निकासी होने से बरसात का पानी सड़क पर घरों का गंदा पानी बाहर इक्ट्ठा हो जाता है। जिस वजह से यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की हे कि यहां से नाजायज कब्जे हटवाने के लिए गंदे पानी के रास्ते की निशानदेही करवाई जाए। लोगों का आरोप है कि जौहड़ की जमीन पर कुछ लोगों ने पक्के निर्माण करने शुरू कर दिए हैं।
उधर, बीडीपीओ छछरौली भान सिंह का कहना है कि अवैध कब्जे संबंधी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर अवैध कब्जे हैं तो वे इसे कल ही कार्रवाई करवा कर पैमाइश करवाएंगे। अगर निर्माण गलत पाए गए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।