पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी को गली निर्माण की शिकायत दी

डीसी को गली निर्माण की शिकायत दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|गांव कलेसरके लोगों ने आदर्श आचार संहिता के दौरान गली निर्माण की शिकायत डीसी को दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समय गली का निर्माण नहीं होना चाहिए। ये काम चुनाव के बाद होना चाहिए। सरपंच कुछ लोगों को प्रभावित करने के लिए गली का निर्माण करा रहा है। गांव के अंकित कुमार, विनोद कुमार, राहुल अन्य ने बताया कि 12 सितंबर को आचार संहिता लग गई थी। लेकिन गांव का सरपंच गली का निर्माण करवा रहा है। ये गली पंचायत के रिकार्ड में भी नहीं है। इसलिए इस गली का निर्माण रोका जाए। उधर, बीडीपीओ छछरौली भान सिंह का कहना है कि गली निर्माण के मामले को चेक करवाया जाएगा। यदि गली निर्माण का काम पहले शुरू हो चुका होगा तो उसे कराया जा सकता है।