- Hindi News
- मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप, महिला ने एसपी को दी शिकायत
मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप, महिला ने एसपी को दी शिकायत
गांव भीलपुरानिवासी महिला ने अपने परिवार के लोगों पर मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उसने शिकायत एसपी को दी है। उसका आरोप है कि इस मामले में पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही है और आरोपियों से उसे खतरा है। छछरौली थाना के गांव भीलपुर निवासी महिला मीना ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी को वह अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान महीपाल, उसकी प|ी कमलेश, सतीश और उसकी प|ी संगीता, महीपाल के बेटे गुरदीप और गुरमीत ने उस पर हमलाकर दिया। इस दौरान उसके भानजे सचिन के साथ भी मारपीट की गई। इसमें दोनों घायल हो गए। इस दौरान बीच बचाव कराने आए रमेश पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि हमलावर उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला ने एसपी से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।