- Hindi News
- एक रात में टूटे 11 दुकानों के ताले, लाखों की चोरी
एक रात में टूटे 11 दुकानों के ताले, लाखों की चोरी
छछरौली| पुलिसथाना क्या बदला की चोरों ने ठीक थाना के सामने से 11 दुकानों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इस दौरान ढाई लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर गए हैं।
चोर इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बदमाशों ने मास्क पहना हुआ था। चोरी की वारदात से गुस्साए दुकानदारों ने थाना का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएचओ ने नारेबाजी कर रहे दुकानदारों को चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हुए।
येसामान ले गए चोरी : सुनीलकरियाना स्टोर के संचालक ने बताया कि चोरों ने दुकान के गुल्लक से 25 हजार रुपए की नगदी, दो घड़ियां अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू किया तो उसमें दिखाई दिया कि चार युवक चोरी कर रहे हैं। उन्होंने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और आंखों पर चश्मा। इसी तरह से श्याम धीमान, मंगल जनरल स्टोर, रिषी मेडिकल, शर्मा गारमेंट, हिमांशु सूज, विकास गोयल, सुनील करियाना, गुलशन सचदेवा, कुलभूषण की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इन दुकानों से ढाई लाख की नगदी अन्य सामान ले गए हैं।
चौकीदारोंकी संख्या बढ़ाई जाए : सुनीलकुमार, कपिल, मनीष गर्ग और प्रधान सुशील गर्ग ने कहा कि चोरियों की घटनाओं को रोकने के लिए चौकीदारों की संख्या बढ़ाई जाए। कस्बे में केवल 2 या 3 चौकीदार है। जोकि पूरा एरिया कवर करने में असमर्थ है। इसके साथ ही पुलिस को गश्त भी बढ़ानी होगी।
सीसीटीवी में कैद हुए
सीसीटीवीफुटेज में साफ दिख रहा है कि अलसुबह 3.40 बजे दुकानों के ताले तोड़ने शुरू किए। चोरी करने वाले चार युवक थे। उनकी उम्र 25 से 30 साल के करीब है। आरोपियों ने सबसे पहले थाना के पुराने भवन के ठीक सामने स्थित श्याम केवल के आफिस आटा चक्की के गेट का ताला तोड़ा। उसके बाद चोरों ने अंदर टीवी की दुकान का लोहे की बारी से ताला तोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को ताला तोड़ते हुए हाथ पर चोट भी लगी है।
मेन बाजार में 11 दुकानों में चोरी की वारदात के बाद थाने में एकत्रित दुकानदार।