- Hindi News
- गर्भवती महिलाएं ज्यादा खाएं हरी सब्जी : दविंद्र
गर्भवती महिलाएं ज्यादा खाएं हरी सब्जी : दविंद्र
छछरौली |क्षेत्र के गांव लेदी के आंगनवाड़ी केंद्र में वर्कर सुषमा नीलम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य रक्तदान के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की सभी एसएमएस अन्य महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी एसएमएस की तरफ से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य खान-पान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की एएनएम दविंद्र पाल ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मानसिक रोग बच्चों, युवा किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। मानसिक रोग जैसे चिंता, तनाव, आत्महत्या, श्रेष्ठता या हीनता का भाव होना आदि मानसिक रोग की श्रेणी में आते है। उन्होंनें सभी को सलाह दी की समय-समय पर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए। अपना पूरा चेकअप कराना चाहिए। ताकि मानसिक रोग के साथ-साथ शरीर में होने वाले अन्य रोगों से भी बचा जा सके। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के बारे में भी बताया। आंगनबाड़ी वर्कर सुषमा ने गर्भवती महिलाओं को दूध, दही, फल हरी सब्जियां लेने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ माता ही स्वस्थ शिशु को जन्म देती है। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियों को इस्तेमाल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर नीलम, एसएमएस प्रधान सुषमा, पंच रमती देवी, रीना, मीना मंजू उपस्थित रहे।