घर आैर आंगनवाड़ी में चोरी
यमुनानगर | चोरोंने सू-ने पड़े घर आंगनवाड़ी में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से सोने के आभूषण समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छछरौली के मानखेड़ी रोड स्थित गोविंद नगर निवासी कुलदीप ने शिकायत में बताया कि वह 24 सितंबर को सुबह नौ बजे किसी काम से घर से बाहर गया था। इस दौरान घर का ताला लगा हुआ था। जब वह दोपहर साढ़े 12 बजे वापस लौटा तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो करीब तीस हजार रुपए के सोने के आभूषण गायब थे। उधर, कृष्णा कॉलोनी निवासी आंगनचाड़ी वर्कर हर्षलता ने बताया कि चोरों ने कॉलोनी में बनी आंगनबाड़ी के कमरे का ताला तोड़कर वहां से करीब पांच हजार रुपए की खाद्य सामग्री चोरी कर ली।