- Hindi News
- बिकने के लिए जा रहे 20 क्विंटल गेहूं को लोगों ने गाड़ी समेत पकड़ा
बिकने के लिए जा रहे 20 क्विंटल गेहूं को लोगों ने गाड़ी समेत पकड़ा
छछरौली|भूड़कलां गांवके बीपीएल परिवारों के दर्जनों लोगों ने बीती रात डिपो से बाजार में बिकने जा रही 20 क्विंटल गेहूं को गाड़ी समेत पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने के बाद पुलिस ने बीपीएल परिवारों के राशन की गेहूं को अपने कब्जे में लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सूचित कर दिया।
गौरतलब है कि भूड़कलां गांव के ग्रामीणों को काफी समय से शिकायत थी कि बीपीएल पीएचएच के पात्रों को हर महीने गेहूं नहीं मिल रही है। ग्रामीण खालिक, ताहिर, गफ्फार, इंतजार, इनाम, राशिद समेत सैकड़ों लोगों ने रविवार रात को डिपो से बाजार में बिकने जा रही गेहूं की 41 बोरियों को गाड़ी समेत पकड़ लिया। मामले की खबर सारे गांव में पहुंच गई। देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि उनके गांव में बीपीएल पीएचएच धारकों को उनका हक नहीं मिल रहा है। डिपो धारक अपनी मनमर्जी कर रहा है। इस पर ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि डिपो होल्डर की गतिविधियों पर नजर रखी जाए, जिसमें वह रविवार रात कामयाब हो गए। रात को एक टैंपो 41 बोरियां गेहूं की लोड कर जैसे ही खिजराबाद की तरफ चला। ग्रामीणों ने तत्काल उसे पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खिजराबाद थाना प्रभारी दीपक कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी को गेहूं समेत अपने कब्जे में ले लिया। सुबह ही इसकी खबर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को इसकी सूचना दी गई।
कोटेसे कोई संबंध नहीं : डिपोहोल्डर का कहना है कि पकड़ी गई गेहूं का कोटे से कोई संबंध नहीं है। उनका गेहूं खरीद फरोख्त का पुराने से समय काम चला रहा है। यह गेहूं डिपो के शक के आधार पर गांव के कुछ शरारती तत्वों ने पकड़वाई। हमारा स्टॉक पूरा है। सभी लाभ पात्रों को समय पर गेहूं दी जा रही है।
जांच के लिए निकले निरीक्षक
भारीहंगामे के बाद निरीक्षक इंद्रजीत गांव के मौजिज लोगोंं के साथ बीपीएल के 143 लाभ पात्रों के घर जांच करने के लिए निकल गए। उनका कहना था कि वह जांच में पता कर लेंगे कि लाभ पात्रों को उनका हक मिल रहा है या नहीं। उनका कहना था कि पीएचएच की गेहूं भी गई है। मगर अभी तक पूरी नहीं आई। जिस कारण उसका वितरण नहीं किया गया। अब सारा स्टॉक चेक किया जाएगा। अगर वहां स्टॉक कम मिला तो डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।